Covid-19: जानिए क्या है कोरोना वायरस और WHO के दिशा निर्देश


साधारण सर्दी-जुकाम से लेकर मर्स और सार्स जैसे कई गंभीर रोगों की वजह है। जानिए क्या है कोरोना वायरस ? और इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देश-


अन्य हालिया महामारियां-

सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी सिंड्रोम (सार्स-सीओवी)
इसकी पहचान साल 2003 में हुई। साल 2002 में चीन में पहला इंसान संक्रमित हुआ। 2002-2003 में चीन/हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हुई। माना जाता है यह बिल्लियों जैसे बिलाव के जरिए इंसानों में आया था।

मिडिल ईस्ट रिस्परेटरी सिंड्रोम (मर्स-सीओवी)
इस संक्रमण का पहला मामला साल 2012 में सऊदी अरब में देखा गया। मिडिल ईस्ट में इस वायरस के संक्रमण से 800 से अधिक लोगों की जान गई। यह संक्रमण ऊंट के जरिए इंसानों में फैला।

नया कोरोना स्ट्रेन (चीन में सार्स जैसा वायरस)
पहला मामला चीन के वुहान में दिसंबर 2019 के अंत में दिखा।
अगले कुछ महीनों में कई अन्य देशों में भी इसके संक्रमण की खबरें मिलीं। अब तक 8000 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वुहान का सी-फूड बाजार इस महामारी की शुरुआत का केंद्र था। मानव से मानव संक्रमण फैलने की पुष्टि हुई।


COVID-19 पर WHO के दिशा निर्देश

मास्क का इस्तेमाल कब करें

एक स्वस्थ व्यक्ति तभी मास्क पहने जब वह किसी संदिग्ध 2019-नोवल कोरोना वायरस वाले व्यक्ति की देखरेख कर रहा हो

खांसी और छींक आने की स्थिति में आपको मास्क लगाना चाहिए

मास्क लगाना तभी कारगर साबित होगा जब आप उसके साथ एल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर या साबुन से अच्छी तरह अपने हाथों को साफ कर रहे हों

अगर आप मास्क पहन रहे हों तो आपको उसके इस्तेमाल और उसका सही तरीके से निपटान करने की पूरी जानकारी होना जरूरी है


खानपान में सावधानी

कच्चे मीट और पकाए जाने वाले भोजन के लिए अलग-अलग चाकू और चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें

खाना बनाने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए



दोस्तो ये बीमारी एक वायरस के संक्रमण से फैलता है ये तो आप सब जानते ही है लेकिन आपको ये भी जानना जरूरी है कि इसका इलाज अभी तक निश्चित तौर पर नहीं मिल पाया है ।

लेकिन डरने की जरूरत नहीं है ये वायरस एक ऐसा वायरस है जो बिना किसी माध्यम के एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा सकता ।

तो दोस्तो मिल गया ना इलाज  बस समझ गए ना  

चलो में बतात हूं ।करना क्या है ।

1. आप अपने घर से बाहर ना निकले ।
2. अगर किसी कारण वश बाहर जाना ही पड़े तो 
     घर से मास्क लगा कर ही निकले।और जिससे भी मिले कम से कम 1मीटर की दूरी बनाए रखे ।
3. दिन में अपने हांथो को 7से 8 बार धोए कोई भी साबुन  से या सेने टाइजर का उपयोग करे ।
4.सर्दी खाशी होने पर या कोरॉना के लक्षण होने की आशंका हो तो अपने डॉक्टर से संपर्क करे 
5.लॉकडाउन चल रहा है ।दोस्तो तो उसका पालन करे 
    और सरकार की मदद करे ।


दूसरों को बीमार होने से बचाएं

खांसने और छींकने की स्थिति में अपने मुंह को टिशू पेपर या अपनी मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।

टिश्यू इस्तेमाल करने के तुरंत बाद उसे डस्टबिन में डालें

बीमार होने से बचने के लिए खांसने और छींकने के तुरंत बाद और किसी व्यक्ति की बीमार व्यक्ति की देखभाल करते समय अपने हाथों को एल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर या साबुन और पानी से अच्छी साफ करें।


                              धन्यवाद दोस्तो आशा करता हूं आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी ।
कॉमेंट करके जरूर बताएं ।
  


Comments

Popular posts from this blog

महा शिवरात्री व्र त

मगध साम्राज्य का उदय